आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रियान पराग को कप्तान नियुक्त कर दिया है। पिछले सीज़न में संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद पराग को कप्तानी सौंपी गई थी। गौरतलब है, इस सीज़न में आरआर ने संजू को सीएसके के रवींद्र जडेजा से रिप्लेस किया है। पहले जडेजा को कप्तानी सौंपे जाने की अटकलें लग रही थीं।