IPL के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा हुए गिरफ्तार
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को पुलिस ने रेप के एक मामले में सोमवार को गिरफ्तार किया। शिवालिक पर उनकी पूर्व मंगेतर ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि शिवालिक शर्मा वडोदरा के रहने वाले हैं और वह रणजी ट्रॉफी में वडोदरा की ओर से खेल चुके हैं।
read more at X


