NEET परीक्षा के पेपर से हूबहू मिले जलाए गए 'लीक हुए' पेपर के 68 प्रश्न: रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस ने बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के हवाले से बताया है कि कथित रूप से लीक होने के बाद जलाए गए एनईईटी-यूजी के पेपर के 68 प्रश्न असली पेपर से हूबहू मिले हैं। जले हुए पेपर और मूल पेपर में इन प्रश्नों का क्रमांक भी एक जैसा है। बकौल इंडियन एक्सप्रेस, ईओयू ने केंद्र को रिपोर्ट सौंपी है।


