अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला जून में ISS पहुंचकर भारतीय छात्रों से करेंगे बातचीत
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जून में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से भारतीय छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। शुभांशु नासा और निजी अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक्स-4 मिशन के तहत 8 जून 2025 को आईएसएस के लिए रवाना होंगे और 14 दिनों के प्रवास में भारत में कुछ रेडियो समुदाय से जुड़ेंगे।
read more at भाषा


