अच्छी सैलरी व डिग्री के बावजूद 'गंजेपन' के कारण रिजेक्ट हो रहे लड़के: मैचमेकर एक्सपर्ट का दावा
अरेंज मैरिज एक्सपर्ट तक्ष गुप्ता ने एक पॉडकास्ट में दावा किया है कि आजकल पुरुषों में गंजापन शादी के रिश्तों में बड़ी असुरक्षा बन चुका है। उन्होंने कहा, "अगर बाल नहीं...फिर चाहे वह ₹5-10 करोड़ कमाता हो...आईआईएम-हार्वर्ड से एमबीए किया हो...उनमें बहुत कम लड़कियां रुचि दिखाएंगी।" बकौल गुप्ता, आजकल मैचमेकिंग में पर्सनैलिटी/करियर/आर्थिक स्थिति से पहले फिज़िकल अपीयरेंस देखी जाती है।
read more at Hindustan Times


