अनुचित व्यवहार को लेकर 15 सांसद हुए निलंबित, सुरक्षा में सेंध मामले में कर रहे थे हंगामा
संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर सदन में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच 'अनुचित व्यवहार' को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के 15 सांसदों को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है। लोकसभा से बेनी बेहनन, वीके श्रीकंदन, मोहम्मद जावेद, पीआर नटराजन, कनिमोझी, माणिक्कम टैगोर समेत 14 जबकि राज्यसभा से डेरेक ओब्रायन को निलंबित किया गया है।
read more at ABP न्यूज़


