Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर हिंसा में मारे गए कुकी के 60 व मैतेई समुदाय के 4 लोगों के शव परिजन को सौंपे गए

short by विकास कुमार / on Thursday, 14 December, 2023
मणिपुर में जातीय हिंसा के दौरान मारे गए 64 लोगों के शवों को गुरुवार को उनके परिजन को सौंप दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें 60 शव कुकी और 4 शव मैतेई समुदाय के लोगों के हैं जिन्हें चुराचांदपुर के अस्पतालों में रखा गया था। गौरतलब है, मई में मैतेई और कुकी समुदायों के लोगों के बीच हिंसा हुई ​थी।