अपने वाहन की नंबर प्लेट के इस्तेमाल के लिए शख्स ने विक्की के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
इंदौर (एमपी) के एक शख्स ने अपने वाहन की नंबर प्लेट के कथित इस्तेमाल के लिए अभिनेता विक्की कौशल के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। विक्की को फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर की सड़कों पर बाइक चलाते देखे जाने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई। बकौल शिकायतकर्ता, "वे मेरी अनुमति के बिना...मेरे नंबर का इस्तेमाल नहीं कर सकते।"
read more at Hindustan Times


