Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अब नौकरी बदलने पर आसानी से ट्रांसफर हो सकेगा PF अकाउंट, EPFO ने नियमों में किया बदलाव

short by Monika sharma / on Friday, 25 April, 2025
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ अकाउंट ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। ईपीएफओ ने फॉर्म-13 में बदलाव किया है जिससे नौकरी बदलने पर पीएफ अकाउंट को ट्रांसफर करने के लिए अधिकांश मामलों में नियोक्ता की मंज़ूरी की ज़रूरत नहीं होगी। पहले दोनों ऑफिसों की मंज़ूरी लगती थी लेकिन अब सिर्फ एक से काम हो जाएगा।