Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका-इज़रायल के हमले में ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट को बनाया गया निशाना

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 4 April, 2026
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने बताया कि शनिवार सुबह ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर के पास एक मिसाइल गिरी। आईएईए ने कहा कि हाल के हफ्तों में यह चौथी ऐसी घटना है। मिसाइल के एक टुकड़े से संयंत्र के फिज़िकल प्रोटेक्शन स्टाफ के एक सदस्य की मौत हो गई। रेडिएशन लेवल में कोई वृद्धि नहीं देखी गई।
read more at ANI