Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अस्पतालों में सफाई के बावजूद सिंक व नालियों में छिपे रहते हैं सैकड़ों बैक्टीरिया: स्टडी

short by श्वेता यादव / on Friday, 14 February 2025
एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि अस्पतालों में सफाई के बावजूद सिंक के पाइपों व नालियों में खतरनाक बैक्टीरिया छिपे रहते हैं। सिंक के पाइपों में 67 प्रकार के बैक्टीरिया मिले और ये बैक्टीरिया निमोनिया और सेप्सिस जैसी बीमारियां फैला सकते हैं। सबसे अधिक बैक्टीरिया जनरल मेडिसिन और आईसीयू वॉर्ड में मिले जबकि सबसे कम माइक्रोबायोलॉजी लैब में मिले।