Menu
Inshorts
Categories
भारत
बिज़नेस
राजनीति
खेल
विज्ञान एवं तकनीक
मनोरंजन
हटके
दुनिया
विविध
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
अस्पताल की लापरवाही से गई 'भाबी जी घर पर हैं' के राइटर की जान, शिल्पा शिंदे का आरोप
short by अपर्णा / on Tuesday 25 March, 2025
ऐक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' के लेखक मनोज संतोषी के निधन के बाद हैदराबाद के अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिल्पा ने कहा कि सही इलाज और सपोर्ट नहीं मिलने से मनोज संतोषी की जान चली गई। शिल्पा ने कहा कि वह वक्त आने पर मामले की डिटेल्स देंगी।
एमएस धोनी बने आईपीएल के इतिहास के सबसे उम्रदराज़ कप्तान
short by चंद्रमणि झा / on Friday 11 April, 2025
सीएसके के कप्तान एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे उम्रदराज़ कप्तान बन गए हैं। आईपीएल-2025 में शुक्रवार को धोनी 43 साल और 278 दिन की उम्र में केकेआर के खिलाफ मैच में बतौर कप्तान उतरे। पहले भी यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था जिन्होंने आईपीएल-2023 के फाइनल में 41 साल और 325 दिन की उम्र में कप्तानी की थी।
4 महीने में 25 किलो वज़न कम करने वाली फिटनेस कोच ने बताए तेज़ी से वज़न घटाने के लिए 10 तरीके
short by चंद्रमणि झा / on Friday 11 April, 2025
4 महीने में 25 किलोग्राम वज़न घटाने वालीं फिटनेस कोच अमाका ने तेज़ी से वज़न घटाने के लिए 10 तरीके बताए हैं। उन्होंने कहा, "कार्ब्स से पहले प्रोटीन व सब्ज़ियां खाएं और खाने से 5-10 मिनट पहले पानी पीएं। कम कैलोरी और उच्च प्रोटीन वाली डाइट लें। चीनी और रिफाइंड कार्ब्स न लें। वेट मशीन पर वज़न मापना छोड़ दें।"
read more at Hindustan Times
दिल्ली-NCR में चली धूल भरी तेज़ आंधी, रात 9 बजे तक बारिश के आसार; रेड अलर्ट जारी
short by उमंग शुक्ला / on Friday 11 April, 2025
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को धूल भरी तेज़ आंधी चली जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली-एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात 9 बजे तक बारिश हो सकती है।
read more at ABP न्यूज़
सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹96,000 के हुई पार
short by Monika sharma / on Friday 11 April, 2025
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमत में ₹6,250 का उछाल आया और यह ₹96,450 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। चांदी की कीमत ₹2,300 बढ़कर ₹95,500 प्रति किलोग्राम हो गई है। बुधवार को सर्राफा बाज़ार बंद होने के समय 99.9% की शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹90,200/10 ग्राम थी।
तहव्वुर राणा को भारत ला रही फ्लाइट ने पाकिस्तान के एयरस्पेस से बनाई थी दूरी, चुना लंबा रूट
short by Monika sharma / on Friday 11 April, 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाने वाले स्पेशल विमान को पाकिस्तान के एयरस्पेस के बजाय लंबे रूट से लाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा को ला रही फ्लाइट ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में 11 घंटे का हॉल्ट लिया था। सामान्यत: इस रूट की कमर्शियल और चार्टर्ड फ्लाइट्स पाकिस्तान के ऊपर से गुज़रती हैं।
भीषण गर्मी में 'आई स्ट्रोक' से जा सकती है आंखों की रोशनी, एक्सपर्ट्स ने बताए बचाव के तरीके
short by Monika sharma / on Friday 11 April, 2025
विशेषज्ञों के मुताबिक, भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन और खून गाढ़ा होने से 'आई स्ट्रोक' हो सकता है। आंखों तक खून सही से ना पहुंचने पर 'आई स्ट्रोक' का खतरा बढ़ता है। इसमें अचानक एक आंख से दिखना बंद होना या धुंध जैसा दिखने लगता है। विशेषज्ञ 100% यूवी प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेज़ लगाने और छाता/कैप लेने की सलाह देते हैं।
चीन ने की बदले की कार्रवाई, अमेरिका के उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर किया 125%
short by Monika sharma / on Friday 11 April, 2025
चीन ने टैरिफ वॉर में अमेरिका पर पलटवार कर अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ को 84% से बढ़ाकर 125% करने का एलान किया है जो शनिवार से लागू हो जाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अधिकतर देशों पर रेसीप्रोकल टैरिफ को 90 दिन के लिए टालने का एलान किया था लेकिन चीन पर इसे बढ़ाकर 145% कर दिया था।
read more at Hindustan Times
आज किन कारणों से 1,500 अंकों से अधिक चढ़कर कारोबार कर रहा सेंसेक्स?
short by रौनक राज / on Friday 11 April, 2025
शुक्रवार को सेंसेक्स 1,500 अंकों से अधिक चढ़कर 75,380 के पार जबकि निफ्टी करीब 500 अंक चढ़कर 22,890 के आसपास पहुंच गया। अमेरिकी टैरिफ पर अस्थाई रोक, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद और भारत की चीन पर कॉम्पिटिटिव बढ़त को तेज़ी का कारण माना जा रहा है। सेंसेक्स में तेज़ी से निवेशकों को करीब ₹7 लाख करोड़ का लाभ हुआ।
गूगल ने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला: रिपोर्ट
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday 11 April, 2025
'द इंफॉर्मेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर, पिक्सल फोन और क्रोम ब्राउज़र की टीम में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। गूगल के प्रवक्ता ने कहा, "पिछले साल प्लैटफॉर्म और डिवाइस टीम को मिलाने के बाद से हमने और अधिक प्रभावी ढंग से काम करने पर ध्यान केंद्रित किया है।"
read more at Reuters
टैरिफ पर मिली राहत से झूमा बाज़ार, सेंसेक्स में 1200 और निफ्टी में आया 400 अंकों का उछाल
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday 11 April, 2025
अमेरिकी टैरिफ पर मिली राहत के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,200 से ज़्यादा अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी करीब 400 अंक चढ़कर 22,800 के आसपास पहुंच गया। सेंसेक्स में सन फार्मा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एलऐंडटी, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज़्यादा फायदे में रहे।
read more at Moneycontrol
Load More