असम में पुलिस कॉन्स्टेबल ने सहकर्मी को मारी गोली, हुआ गिरफ्तार
चराइदेव (असम) में मंगलवार को सहकर्मी को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारने के आरोप में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। एसपी युवराज ने बताया कि सोनारी थाने में कॉन्स्टेबल दीपक काकती ने साथी गाकुल बासुमतारी को गोली मार दी और अभी घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। आगे की जांच जारी है।
read more at ANI


