Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी छुई-मुई बनकर क्यों रहते हैं, बोलते हैं तो सुनने को भी तैयार रहें: कांग्रेस

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 6 December 2022
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा है, "जब प्रधानमंत्री ऊल-जलूल टिप्पणियां करते हैं, तो सुनने को भी तैयार रहें...वह छुई-मुई बनकर क्यों रहते हैं?" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने जब हमारी तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष को 'कांग्रेस की विधवा', एक मां को जर्सी गाय व एक पत्नी को ₹50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा...तो उनकी गरिमा कहां थी?"