असम में बाढ़ से 1 लाख लोग हुए प्रभावित, काज़ीरंगा में घुसना शुरू हुआ पानी
असम में बाढ़ को लेकर जारी आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, राज्य के 10 से ज़्यादा ज़िलों के करीब 1 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनेस्को विश्व धरोहर काज़ीरंगा नैशनल पार्क में भी बाढ़ का पानी घुसना शुरू हो गया है। गोलाघाट ज़िले में करीब 29,000 लोग जबकि धेमाजी में 28,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
read more at दिप्रिंट


