असम सरकार 2 अक्टूबर से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगाएगी बैन
असम सरकार ने राज्य में इस साल 2 अक्टूबर से सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) की 1 लीटर से कम की पानी की बोतलों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि अगले साल 2 अक्टूबर से पीईटी की 2 लीटर से कम की पानी की बोतलों पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।
read more at लेटेस्टली


