Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आतिशी ने दिल्ली के सीएम पद से दिया इस्तीफा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 9 February 2025
दिल्ली चुनाव में 'आप' की हार के बाद आतिशी ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा। गौरतलब है, चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। वहीं, 'आप' ने चुनाव में 22 सीट जीती हैं।