Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आतंक पर कार्रवाई के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर दबाव बनाते रहेंगे: मक्की पर भारत

short by शिव / on Tuesday, 17 January, 2023
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की को 'वैश्विक आतंकी' घोषित करने का स्वागत किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि आतंकवाद पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर भारत प्रतिबद्ध है। बकौल बागची, आतंकवाद पर विश्वसनीय कार्रवाई करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर भारत दबाव बनाता रहेगा।