आवेदन करने के 14 दिनों के भीतर पुणे की कोर्ट ने कपल को दिया तलाक
एक 'दुर्लभ' मामले में पुणे की फैमिली कोर्ट ने 6 महीने का अनिवार्य कूलिंग-ऑफ पीरियड माफ कर एक कपल को आवेदन करने के 14 दिन के भीतर ही आपसी सहमति से तलाक दे दिया। उनके वकील ने कहा, "अदालत ने कूलिंग-ऑफ अवधि को माफ कर दिया क्योंकि दोनों एक साल से भी अधिक समय से अलग-अलग रह रहे थे।"


