इटैलियन ओपन में उलटफेर के शिकार हुए जोकोविच, 32वीं रैंक के खिलाड़ी से हारे
इटैलियन ओपन के तीसरे दौर में रविवार को दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच उलटफेर का शिकार हो गए। तीसरे दौर में 32वीं रैंक के खिलाड़ी एलेजांद्रो टैबिलो ने जोकोविच को 6-2, 6-3 से हराया। इससे पहले 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल इटैलियन ओपन के दूसरे दौर में हुबर्ट हुर्काज से हारकर बाहर हो गए थे।
read more at हिन्दुस्तान


