इससे मेरा ही फायदा होगा: फिल्म 'सिर्फ एक बंदा...' को बैन करने की मांग पर मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को बैन करने की मांग पर कहा है, "लोग मुझे बैन करने के लायक नहीं मानते हैं।" उन्होंने कहा, "(बॉयकॉट की मांग से) कुछ माइलेज तो मिलेगा नहीं, उल्टा मेरा फायदा होगा।" दरअसल, जेल में बंद आसाराम के ट्रस्ट ने इसकी रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की है।


