इज़रायल ने गाज़ा से 19 बीमार और घायल बच्चों को इलाज के लिए मिस्र जाने की दी अनुमति
इज़रायल ने 68 लोगों को गाज़ा पट्टी से मिस्र में प्रवेश की अनुमति दी है जिनमें 19 बीमार और घायल बच्चे शामिल हैं। इज़रायली सेना ने गुरुवार को बताया कि निकासी अमेरिका, मिस्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के अधिकारियों के समन्वय से की गई। गौरतलब है कि इज़रायल और हमास के बीच पिछले साल अक्टूबर से युद्ध जारी है।
read more at लेटेस्टली


