Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड सीएम धामी ने चारधाम यात्रा में स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता की खत्म

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 29 March, 2023
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अधिकारियों को चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म करने के आदेश दिए। गौरतलब है, धामों के तीर्थ-पुरोहित स्थानीय तीर्थयात्रियों के पंजीकरण को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। राज्य में चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है।