उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को बताया 'खटमल'; कहा- खटमल को चुनौती नहीं, अंगूठे से कुचल देना चाहिए
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने बयान 'या तो देवेंद्र फडणवीस रहेेंगे या मैं रहूंगा' पर कहा है, "लोगों को लगा कि मैं चुनौती दे रहा हूं। मैं किसी खटमल को चुनौती नहीं देता। खटमल को चुनौती नहीं देनी चाहिए...उसे अंगूठे से कुचल देना चाहिए।" ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह को अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज बताया।
read more at इंडिया टीवी


