उधार के पैसे वापस मांगने पर शख्स ने की नानी की हत्या, खून से लथपथ छोड़कर देखने लगा था टीवी
चेन्नई (तमिलनाडु) में एक शख्स ने उधार के पैसे वापस मांगने पर मंगलवार को अपनी 70-वर्षीय नानी की कथित तौर पर ब्लेड और हथौड़े से हत्या कर दी। रिपोर्ट्स हैं कि नानी को खून से लथपथ छोड़कर आरोपी दरवाज़ा बंदकर टीवी देखने लगा था। बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने हत्या से पहले शख्स को उसकी पसंदीदा डिश मछली-चावल बनाकर खिलाई थी।
read more at लेटेस्टली


