ए.आर. रहमान ने अपनी बेटी के लिए चेन्नई में रखा रिसेप्शन, तस्वीरें सामने आईं
ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने शुक्रवार को अपनी बेटी खतीजा रहमान के लिए रिसेप्शन रखा जिन्होंने पिछले महीने पेशे से ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद से शादी की थी। चेन्नई में हुए इस रिसेप्शन की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। रिसेप्शन में यो यो हनी सिंह, मनीषा कोइराला, सोनू निगम और शेखर कपूर समेत कई हस्तियां पहुंची थीं।
read more at हिन्दुस्तान


