Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनडीए की सरकार बनती है तो गडकरी से बेहतर पीएम उम्मीदवार कोई और नहीं हो सकता: पप्पू यादव

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 6 June, 2024
बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव ने कहा है कि केंद्र में अगर एनडीए की सरकार बनती है तो नितिन गडकरी से बेहतर कोई दूसरा पीएम उम्मीदवार नहीं हो सकता है। उन्होंने पूर्णिया से अपनी जीत को लेकर कहा कि सारा माफिया सिस्टम यह नहीं चाहता था कि पूर्णिया में पप्पू यादव जीते।