एमपी के 12वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को मिलते रहेंगे लैपटॉप और स्कूटी: CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2023-24 में 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को जल्द लैपटॉप की राशि देने का एलान किया है। बकौल यादव, फर्स्ट क्लास पास होने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। 5 फरवरी को भोपाल में स्कूटी वितरण समारोह होगा और 15 फरवरी से पहले लैपटॉप के पैसे खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।
read more at ABP न्यूज़


