Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में हुआ राज्य के सबसे अधिक वज़नी बच्चे का जन्म

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 22 July 2025
इंदौर (एमपी) में 24 वर्षीय महिला ने 5.430 किलोग्राम वज़नी बच्चे को जन्म दिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रदेश में जन्मा सबसे वज़नी बच्चा बन गया है। इससे पहले मंडला ज़िले में 5.10 किलोग्राम वज़न के साथ जन्मा बच्चा प्रदेश का सबसे वज़नी नवजात था। आमतौर पर नवजात शिशु का वज़न 2.5-3.5 किलोग्राम के बीच होता है।