एमपी में नर्मदा नदी में नहाने के दौरान डूबने से बीजेपी नेता के बेटे समेत 2 युवकों की हुई मौत
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में रविवार को नर्मदा नदी में डूबने से एक स्थानीय बीजेपी नेता के 24-वर्षीय बेटे समेत 2 युवकों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, बीजेपी नेता का बेटा अपने 5-6 अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था और तभी यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है।
read more at Public


