एशिया कप से बाहर हुईं श्रेयंका पाटिल, तनुजा कंवर को टीम में किया गया शामिल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट लगने के कारण एशिया कप 2024 से बाहर हो गई हैं। दांबुला स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए श्रेयंका की उंगली में चोट लग गई थी। वहीं, श्रेयंका के स्थान पर स्पिन गेंदबाज़ तनुजा कंवर को टीम में शामिल किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


