ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मां ने ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की, शेयर किया पोस्ट
ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने कार हादसे के बाद देहरादून (उत्तराखंड) में भर्ती क्रिकेटर ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ और आपका स्वस्थ होकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ।" उन्होंने लिखा, "आप सभी लोग प्रार्थना करें।"
read more at ABP न्यूज़


