ऐश्वर्या राय से माफी मांगता हूं, मेरी ज़ुबान फिसल गई थी: अपमानजनक बयान को लेकर रज़्ज़ाक
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज़्ज़ाक ने ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर दिए अपमानजनक बयान को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा, "मेरी ज़ुबान फिसल गई थी। मुझे कोई और उदाहरण देना था...लेकिन गलती से मेरे मुंह से ऐश्वर्या का नाम निकल गया...मैं उनसे माफी मांगता हूं।" रज़्ज़ाक ने पीसीबी की आलोचना करते हुए ऐश्वर्या को लेकर बयान दिया था।
read more at हिन्दुस्तान


