ओडिशा पुलिस ने सोना चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 9 लोगों को किया गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस ने गहनों की सफाई के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 103 ग्राम चोरी का सोना, कुछ फोन और मोटरसाइकलें भी बरामद की है। बकौल पुलिस, चोर खुद को एक प्रसिद्ध निजी कंपनी के प्रतिनिधि बताकर मुफ्त में गहनों की सफाई करने का वादा करते थे।
read more at भाषा


