ओडिशा में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से मलकानगिरी के 18 गांवों का संपर्क टूटा
मलकानगिरी (ओडिशा) में शनिवार को भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण 18 गांवों का संपर्क राज्य के अन्य हिस्सों से टूट गया है। अधिकारियों ने कहा कि मलबा हटाकर सड़कों को खोले जाने का काम जारी है और जल्द ही यातायात सुचारु किया जाएगा। आईएमडी के अनुसार, ओडिशा में 31 जुलाई तक भारी बारिश जारी रह सकती है।
read more at इंडिया टीवी


