ओडिशा में 10वीं की परीक्षा के लिए जा रहे 50 छात्र व शिक्षक मधुमक्खियों के हमले में हुए घायल
केंदुझर (ओडिशा) में सोमवार को 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र जाते समय मधुमक्खियों के झुंड द्वारा हमला करने से 50 से अधिक छात्र व शिक्षक घायल हो गए। घटना के बाद 4 छात्रों व 2 शिक्षकों को अस्पताल ले जाया गया। एक शिक्षक ने बताया कि मधुमक्खियों के डंक मारने के बावजूद छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
read more at भाषा


