Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों UPI लेनदेन ID में स्पेशल कैरेक्टर के इस्तेमाल के खिलाफ है NPCI?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 31 January 2025
नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के एक सर्कुलर के अनुसार, जो यूपीआई प्लैटफॉर्म 1 फरवरी से लेनदेन आईडी में स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल करेगा उसके लेनदेन फेल हो जाएंगे। बकौल सर्कुलर, यूपीआई प्लैटफॉर्म्स को लेनदेन आईडी में स्पेशल कैरेक्टर की जगह सिर्फ अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर के इस्तेमाल की सलाह दी गई थी जो यूपीआई टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स के तहत ज़रूरी है।