Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है भारत के 'वीनस ऑर्बिटर मिशन' का उद्देश्य?

short by शिव / on Thursday, 19 September, 2024
केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्र ग्रह के लिए ₹1,236 करोड़ की लागत वाले 'वीनस ऑर्बिटर मिशन' को मंज़ूरी दी है। इसका उद्देश्य शुक्र ग्रह के वायुमंडल व भू-विज्ञान को बेहतर ढंग से समझना और इसके घने वायुमंडल की जांच करके बड़ी मात्रा में वैज्ञानिक आंकड़े जुटाना है। इस मिशन के ज़रिए शुक्र के वायुमंडल पर सूर्य के प्रभाव को समझा जाएगा।
read more at DD News