क्या होते हैं छुट्टियों के बाद 'पोस्ट-वेकेशन ब्लूज़' और इन्हें कैसे कर सकते हैं हैंडल?
छुट्टियों से लौटने पर होने वाले मूड स्विंग्स को 'पोस्ट-वेकेशन ब्लूज़' कहते हैं। हार्वर्ड बिज़नेस रिव्यू के मुताबिक, ऐसा सफर की थकावट, छुट्टियों में वर्क कॉल्स लेने या छोटे बच्चों संग सफर करने से हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के कैरी कूपर के अनुसार, कम वर्कलोड लेने और छोटे-छोटे ब्रेक लेने जैसे तरीकों से इसे हैंडल कर सकते हैं।


