Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कलकत्ता हाईकोर्ट के 'लड़कियां यौन इच्छाओं पर काबू रखें' टिप्पणी वाले फैसले को SC ने पलटा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 20 August, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट का वह फैसला पलट दिया है जिसमें कहा गया था, "लड़कियों को यौन इच्छाओं पर काबू रखना चाहिए।" हाईकोर्ट ने नाबालिग लड़की के रेप मामले में यह टिप्पणी की थी। कोर्ट ने रेप मामले में हाईकोर्ट से बरी हुए शख्स की दोषसिद्धि बहाल कर दी है जिसे 20 साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी।