कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए 9,500 प्रतिनिधियों ने डाला वोट, 96% हुई वोटिंग: मिस्त्री
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को करीब 9,500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया और कुल मिलाकर राज्यों में 96% मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बकौल मिस्त्री, 3 मतपेटियां प्राप्त हुई हैं और 87 लोगों ने कांग्रेस मुख्यालय में मतदान किया।
read more at News18 हिंदी


