कांग्रेस की रैली में पंजाब में हुई फायरिंग, एक युवक हुआ घायल
अमृतसर (पंजाब) लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद गुरजीत सिंह औजला की चुनावी रैली में शनिवार को अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग की गई। घटना में एक युवक के हाथ में गोली लग गई और अपराधी मौके से फरार हो गए। औजला ने आरोप लगाया कि फायरिंग के पीछे अमृतसर से 'आप' प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल के रिश्तेदार का हाथ है।
read more at ABP न्यूज़


