Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस ने पंजाब के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की; अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे सिद्धू

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 15 January 2022
कांग्रेस ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक से जबकि अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका मोगा से चुनाव लड़ेंगी।
read more at ANI