कान्ये वेस्ट ने एलन मस्क को 'आधा चीनी' और 'जेनेटिक हाइब्रिड' कहा, मस्क ने दी प्रतिक्रिया
अपना नाम बदलकर 'ये' करने वाले रैपर कान्ये वेस्ट ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को 'आधा चीनी' और 'जेनेटिक हाइब्रिड' कहा है। इसे लेकर मस्क ने ट्वीट किया, "मैं इसे अपनी तारीफ मानता हूं।" गौरतलब है, मस्क ने हिंसा के लिए उकसाने को लेकर रैपर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया था।
read more at Twitter


