Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

काबुल ड्रोन स्ट्राइक में मारे गए 10 नागरिकों के परिजन को मुआवज़ा देगा अमेरिका

short by shashank mishra / on Saturday, 16 October 2021
अमेरिका ने कहा है कि उसने अगस्त में काबुल ड्रोन स्ट्राइक में मारे गए 10 नागरिकों के परिजन के लिए मुआवज़े की पेशकश की है। बकौल यूएस, इच्छुक परिवारों को अमेरिका स्थानांतरित करवाने में भी मदद की जाएगी। शुरुआत में अमेरिका ने स्ट्राइक में आई.एस.आई.एस. के हमलावर को मारने का दावा किया था हालांकि बाद में इसे 'गलती' बताया था।
read more at Amar Ujala