काम के लिए मुंबई जाने वाले बिहार के मज़दूरों की संख्या में आई कमी: बिहार के उद्योग मंत्री
बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने मुंबई में निवेशक शिखर सम्मेलन में कहा है कि पहले बिहार से बहुत सारे मज़दूर काम के लिए मुंबई आते थे लेकिन कोरोना महामारी के बाद यहां लौटने वालों की संख्या कम हुई है। महासेठ ने आगे कहा कि मुंबई से बिहार लौटे मज़दूरों ने वहीं रोज़गार शुरू कर दिए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


