केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए कोविड-19 से संक्रमित, कहा- क्वारंटीन में हूं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं। उन्होंने लिखा, "शुरुआती लक्षण देखते ही...मैंने कोविड-19 टेस्ट करवाया...मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई। सभी ज़रूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए...खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन में हूं।" सिंह ने पिछले कुछ दिनों में संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।
read more at ANI


