पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति, उत्तरायण व पोंगल की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को मकर संक्रांति, उत्तरायण, पोंगल, भोगी और माघ बिहू की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "भारत भर में हम विभिन्न त्योहारों को मना रहे हैं जो भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं...इन त्योहारों पर मेरी शुभकामनाएं।" गौरतलब है, आज देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है।
read more at ABP न्यूज़


