केदारनाथ मंदिर के पास हुआ हिमस्खलन; सामने आया वीडियो
उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास शनिवार सुबह हिमस्खलन हुआ जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें केदारनाथ धाम क्षेत्र की पहाड़ियों से बर्फ भरभराकर नीचे लुढ़कती दिख रही है। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
read more at लेटेस्टली


