Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुरुग्राम के ग्लोबल फोयर मॉल में लगी आग, 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 1 October, 2022
गुरुग्राम के ग्लोबल फोयर मॉल में शनिवार सुबह आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मॉल में फंसे 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। दमकल अधिकारी ललित कुमार ने कहा, "सुबह 6-बजे आग की सूचना मिली थी...स्थिति नियंत्रण में है। आग केवल मॉल की पहली मंज़िल की एक दुकान में लगी थी...आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।"